June 21, 2026
विजय की बढ़ी मुश्किलें! राज्यपाल ने दूसरी बार ठुकराया दावा
Advertisement Banner

तमिल सुपरस्टार Vijay को मुख्यमंत्री बनने से पहले बड़ा झटका लगा है। लगातार दूसरे दिन R. V. Arlekar ने उन्हें सरकार बनाने और शपथ लेने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। राजभवन का कहना है कि Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के पास अभी स्पष्ट बहुमत नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, अब विजय की पार्टी कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि पार्टी इस मामले को कोर्ट तक ले जा सकती है और वरिष्ठ वकीलों से सलाह ली जा रही है। हालांकि, TVK पहले सभी राजनीतिक विकल्प खत्म होने का इंतजार करेगी।

राज्यपाल ने विजय से पूछा कि सिर्फ 113 विधायकों के समर्थन से सरकार कैसे चलेगी और बाकी समर्थन कहां से आएगा। इस पर विजय ने कहा कि वह विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

TVK ने चुनाव में 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 10 कम हैं। पार्टी अब कांग्रेस, लेफ्ट दलों, VCK और PMK जैसे दलों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। अगर ये सभी दल साथ आते हैं, तो विजय के पास बहुमत का आंकड़ा पार करने की संभावना बन सकती है।

हालांकि सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि जिन दलों से समर्थन की उम्मीद है, उनमें कई पहले से विरोधी गठबंधनों में शामिल हैं। इसी वजह से सरकार गठन का मामला लगातार उलझता जा रहा है।

इस बीच टूट-फूट के डर से TVK के कई विधायकों को चेन्नई के पास एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि अगर जल्द बहुमत साबित नहीं हुआ, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन की नौबत भी आ सकती है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन