इश्क में मिला ऐसा सदमा, गर्लफ्रेंड की सगाई के बाद बॉडी बिल्डर ने दी जान

बेंगलुरु से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 26 साल के एक बॉडी बिल्डर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक यह सदमा सहन नहीं कर पाया कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से तय हो गई है।

तीन साल से रिलेशनशिप में था किरण

मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो पेशे से जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डर था। वह पिछले तीन सालों से एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। शनिवार को जब किरण अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, तब उसे यह बात पता चली कि उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से तय कर दी गई है।

खबर सुनते ही टूट गया किरण

गर्लफ्रेंड की ओर से यह कहे जाने के बाद कि “मेरी शादी कहीं और तय हो गई है”, किरण बेहद परेशान हो गया। वह वहां से सीधे बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट स्थित अपने घर लौट आया।

कमरे में बंद होकर उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के अनुसार, घर लौटने के बाद किरण काफी तनाव में था और उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार वालों को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर किरण का शव फंदे से लटका मिला।

सुसाइड नोट भी मिला, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को किरण के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन