छत्तीसगढ़: तीन बच्चों के साथ महिला लापता : Kabirdham Woman Missing ।News4u36

छत्तीसगढ़: तीन बच्चों के साथ महिला लापता : Kabirdham Woman Missing

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Kabirdham Woman Missing: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है। महिला करीब सात दिन पहले इलाज कराने के बहाने मायके बिलासपुर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन अब तक वहां नहीं पहुंची। घटना के बाद से परिवार वाले बेहद परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार, पांडातराई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 निवासी बिसेन कार्निक (34 वर्ष) ने अपनी पत्नी पुष्पनंदनी कार्निक (26 वर्ष) और तीन बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बिसेन ने बताया कि 2 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी तबीयत खराब होने की बात कहकर बच्चों के साथ शारदा बस से बिलासपुर के लिए निकली थी।

शाम करीब 6 बजे जब संपर्क किया गया, तो पत्नी के दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। इसके बाद ससुराल पक्ष से बात करने पर पता चला कि पुष्पनंदनी वहां भी नहीं पहुंची है। परिजनों ने देर रात तक रिश्तेदारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

अगले दिन बस चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि महिला और बच्चों को महाराणा प्रताप चौक पर उतारा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

लापता महिला के पति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उसने प्रशासन और पुलिस से पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द खोजने की अपील की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन