हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पारंपरिक वेशभूषा में पिंक ऑटो से पहुंचे CM साय

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली तिहार पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक रंग देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश में अच्छी बारिश, भरपूर फसल और किसानों की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ महिला ऑटो चालक संगीता यादव के पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा।

कार्यक्रम में गौरी-गणेश और नवग्रह पूजन के बाद नांगर, रापा, कुदाल और फावड़े जैसे कृषि औजारों की पूजा की गई। मुख्यमंत्री ने गौशाला में गाय और बछड़े को हरा चारा, चना-गुड़ और पारंपरिक लोंदी खिलाई। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण जीवन और खेती का अहम हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी उपयोगी और प्रकृति से जुड़ी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास परिसर में पारिजात का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में कृषि और अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के किसान इंद्र कुमार वर्मा को हार्वेस्टर सब्सिडी के रूप में 16 लाख रुपए का चेक दिया। कृषि विभाग के स्टॉल पर उन्होंने ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा से भी मुलाकात की। चंद्रकली अब तक 2,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में ड्रोन से छिड़काव कर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री निवास में गेड़ी, बिल्लस, गोटी, बाटी और रहचुली जैसे पारंपरिक खेलों के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीत और नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। मांदर और ढोलक की थाप पर मुख्यमंत्री साय कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। ठेठरी, खुरमी और बड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों ने भी आयोजन में गांव की खुशबू बिखेरी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरेली केवल खेती-किसानी का पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक अस्मिता, प्रकृति, पशुधन और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी पहचान का उत्सव है। आधुनिक विकास के साथ अपनी लोक परंपराओं, खेलों, कला और खानपान को सहेजना सभी की जिम्मेदारी है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन