कोरबा: सावन में भगवान शिव-राम पर टिप्पणी से मचा बवाल, इंस्टाग्राम यूजर पर FIR

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद सामने आया है। नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी पर आरोप है कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भगवान शिव, भगवान राम और सनातन धर्म को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट शेयर की। सावन के दौरान सामने आई इस पोस्ट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

मामले की शिकायत लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक कटघोरा थाने पहुंचे। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सावन जैसे पवित्र महीने में इस तरह की टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है।

शिकायत मिलने के बाद कटघोरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नितेश मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट समेत पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन