बलौदाबाजार: जमानत के बाद दिखा रहे थे रौब, पुलिस ने उतार दी सारी हेकड़ी ।News4u36

बलौदाबाजार: जमानत के बाद दिखा रहे थे रौब, पुलिस ने उतार दी सारी हेकड़ी

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा में जमानत पर जेल से बाहर आए 9 आरोपियों की दबंगई उन्हें फिर भारी पड़ गई। रिहाई के कुछ ही घंटों बाद आरोपियों ने कार और बाइकों का काफिला निकालकर शहर में हुड़दंग मचाया, स्टंटबाजी की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक 5 जून की रात जेल से रिहा होने के बाद आरोपियों ने तालाब पार रोड इलाके में कारों और बाइकों की रैली निकाली। इस दौरान कुछ युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आए। आरोपियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और राहगीरों के साथ बदसलूकी भी की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल media पर वायरल हो गया।

वीडियो में आरोपियों का फूल-मालाओं से स्वागत, आतिशबाजी और जश्न मनाते हुए दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस प्रदर्शन को लेकर डर और नाराजगी का माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आदित्य साहू, सागर धीवर, मनीष धृतलहरे उर्फ सूर्या, वसीम अली, संतोष उर्फ छोटू मनहरे, सागर यादव, आशीष ध्रुव, हेमंत भाट और ओम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी के खिलाफ BNS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर फिर से जेल भेज दिया गया।

एसपी ओपी शर्मा ने कहा कि “जमानत का मतलब कानून हाथ में लेने की छूट नहीं है। सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने और लोगों में खौफ फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन