SPG टीम रायपुर पहुंची, पीएम मोदी के राज्योत्सव कार्यक्रम की सुरक्षा संभालेंगी ।News4u36

SPG टीम रायपुर पहुंची, पीएम मोदी के राज्योत्सव कार्यक्रम की सुरक्षा संभालेंगी

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव 2025 में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं। पीएम करीब 7 घंटे रायपुर में रुकेंगे, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के दौरे से पहले उनकी सुरक्षा में तैनात रहने वाली एसपीजी (SPG) टीम रायपुर पहुंच गई है। एसपीजी टीम ने नया रायपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा समन्वय शुरू कर दिया है।

नया रायपुर में सुरक्षा को लेकर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट जोन घोषित किया गया है और बिना अनुमति किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, 20 आईपीएस, 100 एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी, और 5 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एडीजी रैंक के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर निगरानी करेंगे।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन