June 22, 2026
बिलासपुर में सनसनी: घर में ही काट रहा था गौमांस, पुलिस ने दबोचा
Advertisement Banner

बिलासपुर में पुलिस ने गौमांस रखने और काटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार सोनवानी के रूप में हुई है, जिसे उसके घर से पकड़ा गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के आंगन में मांस काट रहा है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। वहां से करीब 7 किलो गौमांस और मांस काटने के औजार भी जब्त किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने गौमांस रखने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई:


बिलासपुर में हाल ही में एक और मामला सामने आया था, जहां रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी को ट्रॉली बैग में गौमांस ले जाते हुए पकड़ा गया था। उनके पास से 10 किलो से ज्यादा मांस मिला था। इस घटना के बाद थाने के बाहर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिससे तनाव की स्थिति बन गई थी।

पुलिस अब लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और सख्त कार्रवाई कर रही है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन