‘हीरामंडी’ के बाद से अदिति राव हैदरी को नहीं मिल रहा काम

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अदिति राव हैदरी ने अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। वह आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम की खूब तारीफ हुई। उनकी ‘गजगामिनी चाल’ सोशल मीडिया पर चर्चा में रही और उनकी तुलना मीना कुमारी से भी की गई। लेकिन इन सबके बावजूद उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा।

“मुझे लगा था कि ऑफर्स की लाइन लग जाएगी”

फराह खान के व्लॉग में अदिति ने खुलासा किया कि ‘हीरामंडी’ के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने मजाक में कहा, “हीरामंडी तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं। सच में सूखा पड़ गया।”

शादी के बीच बीता फ्री टाइम

फराह खान ने मजाक में कहा कि जब काम नहीं मिला तो तुमने शादी कर ली। इस पर अदिति हंस पड़ीं और स्वीकार किया कि फ्री टाइम में उन्होंने सिद्धार्थ से शादी कर ली। दोनों ने पिछले साल सितंबर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।

‘हीरामंडी’ बनी नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी इंडियन ड्रामा सीरीज

अदिति ने ‘हीरामंडी’ में बिब्बोजान का किरदार निभाया था और उनके गाने ‘सैयां हट्टो जाओ’ को भी खूब पसंद किया गया। इस सीरीज को 1.5 करोड़ लोगों ने देखा, जिससे यह नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी भारतीय वेब सीरीज बनी।

भंसाली के साथ पहले भी किया है काम

अदिति इससे पहले भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में मेहरुन्निसा का किरदार निभा चुकी हैं। उन्होंने ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड’ और ‘जुबली’ जैसी सीरीज में भी बेहतरीन एक्टिंग की थी।

फिलहाल, अदिति नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं और उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही वह फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन