
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने पद संभालते ही बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पूजा स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंड के आसपास संचालित शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
सरकार के मुताबिक, तमिलनाडु राज्य विपणन निगम यानी Tamil Nadu State Marketing Corporation (TASMAC) की उन दुकानों पर कार्रवाई होगी जो तय दूरी के भीतर संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने सर्वे कर ऐसी दुकानों की पहचान करने के निर्देश दिए थे।
जांच में पता चला कि राज्य में कुल 717 शराब दुकानें ऐसी हैं जो मंदिर, मस्जिद, चर्च, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंड से 500 मीटर के दायरे में चल रही हैं। अब इन सभी दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाएगा।
फिलहाल तमिलनाडु में TASMAC की 4,765 रिटेल शराब दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों से राज्य सरकार को बड़ा राजस्व मिलता है, लेकिन लंबे समय से सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से इन्हें बंद करने की मांग उठती रही है।
बताया जा रहा है कि Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने अपने घोषणापत्र में नशामुक्त तमिलनाडु बनाने का वादा किया था। ऐसे में शराब दुकानों को बंद करने का यह फैसला उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
वहीं, TASMAC पहले भी जांच एजेंसियों के निशाने पर रह चुका है। पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई जगह छापेमारी की थी।
