बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2' का धमाल, बंपर कमाई से लूट लिया महफिल : Border 2 day 4 box office ।News4u36

बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2′ का धमाल, बंपर कमाई से लूट लिया महफिल : Border 2 day 4 box office

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Border 2 day 4 box office: अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को छुट्टियों का पूरा फायदा मिलता नजर आ रहा है। खासतौर पर गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

फिल्म की सफलता की एक बड़ी वजह यह भी है कि इस समय इसके मुकाबले कोई दूसरी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है।

चौथे दिन ‘बॉर्डर 2’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 59 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह अब तक का फिल्म का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन है।

फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब 180 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

दुनियाभर में भी बज रहा ‘बॉर्डर 2’ का डंका

‘बॉर्डर 2’ की कामयाबी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। महज 4 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 239.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट करीब 275 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म जल्द ही अपनी लागत निकालने की ओर बढ़ रही है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन