RAIPUR पुलिस के निजात अभियान को अभिनेताओं ने दिया समर्थन, बनाया video.. ।News4u36

RAIPUR पुलिस के निजात अभियान को अभिनेताओं ने दिया समर्थन, बनाया video..

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर: रायपुर पुलिस ने ड्रग्स और अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “निजात अभियान” में कई बॉलीवुड और टीवी के जाने-माने कलाकारों को शामिल किया है। आशुतोष राणा, आदित्य पंचोली, अदा शर्मा, प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, और कैलाश खेर जैसे प्रसिद्ध हस्तियों ने वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों से नशे के खिलाफ अपील की है।

छत्तीसगढ़ के वर्तमान विधायक और पूर्व अभिनेता अनुज शर्मा, और प्रसिद्ध गायक-कलाकार प्रकाश अवस्थी, ममता चंद्राकर, और तीजन बाई जैसे कलाकारों ने भी इस अभियान में शामिल होकर पुलिस का समर्थन किया है। उनकी अपील विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित कर रही है, जिससे और भी सेलिब्रिटीज इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

फरवरी से चल रहे इस अभियान के तहत, स्कूल, कॉलेज, शहर और गांवों में 1400 से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिले में नशे के खिलाफ स्लोगन वाली वॉल राइटिंग और फ्लेक्स लगाए गए हैं। “निजात” नामक रैप सॉन्ग और अन्य गीत युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस अभियान के चलते जागरूकता में तेजी आई है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन