चाचा ने किया था बदनाम, गुस्से में भतीजे ने सुला दी मौत की नींद ।News4u36

चाचा ने किया था बदनाम, गुस्से में भतीजे ने सुला दी मौत की नींद

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर: चाचा की हत्या की कोशिश करने वाले भतीजे ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सारी प्रक्रिया पूरी कर ली। घायल चाचा की मौत भी हो गई है। पूछताछ में आरोपी भतीजे ने बताया कि उसने हत्या की नीयत से हमला किया था, क्योंकि चाचा उस पर गलत आरोप लगाकर उसे बदनाम कर रहा था, जिससे वह नाराज था।

यह घटना 12 अगस्त को सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में हुई थी, जहां करम दास ने अपने चाचा बलवंत दास पर पीछे से टांगी से हमला किया था। हमले के बाद करम दास फरार हो गया था। गंभीर हालत में बलवंत दास को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से रायपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, और आखिरकार करम दास ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने खेत से लौट रहा था, तभी चाचा बलवंत दास उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। पहले भी चाचा ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था, जिससे गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी बात से नाराज होकर करम दास ने चाचा पर हमला कर दिया।

अब आरोपी को पुलिस हिरासत से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन