खेत में मिला जिंदा नवजात, छत्तीसगढ़ में फिर से दिल दहला देने वाली घटना ।News4u36

खेत में मिला जिंदा नवजात, छत्तीसगढ़ में फिर से दिल दहला देने वाली घटना

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेटला कोयलापानी में एक नवजात बच्चा खेत में मिला। नवजात को दफन करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसकी रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। बच्चा कुछ ही घंटे पहले पैदा हुआ था।

ग्रामीणों ने तुरंत नवजात को सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई। सीतापुर मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम निकुंज ने बताया कि बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी हालत अब ठीक है।

धमतरी में भी मिला था जिंदा नवजात
कुछ दिन पहले धमतरी जिले के चरोटा गांव में भी एक और जिंदा नवजात नाले में मिला था। उसे यूरिया खाद की प्लास्टिक बोरी में बंद कर नाले में फेंका गया था। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने रोने की आवाज सुनी और नवजात का पता चला। इसके बाद मितानिन की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बचाई गई।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन