छत्तीसगढ़: धर्मांतरण के बाद गांव में अंतिम संस्कार का विरोध, परिजन शव लेकर दूसरे गांव पहुंचे

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

सुकमा जिले के देवरपल्ली गांव में एक बच्ची के अंतिम संस्कार को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। धर्मांतरण कर चुके परिवार द्वारा गांव में ईसाई रीति से अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और इसका विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध के बीच परिवार गांव में अंतिम संस्कार नहीं कर सका।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव की पारंपरिक जनजातीय मान्यताओं और सामाजिक व्यवस्था के अनुसार ऐसे अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी जा सकती। ग्राम पटेल, पुजारी, पेरमा समेत समाज के अन्य लोगों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।

स्थिति को देखते हुए परिवार बच्ची के शव को दोरनापाल ले गया, जहां ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। घटना के दौरान जनपद सदस्य मड़कम भीमा और ग्राम पंचायत की सरपंच भीमे सोड़ी भी मौके पर मौजूद रहे।

मड़कम भीमा ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी परंपराओं और संस्कृति से है। उन्होंने सामाजिक शांति बनाए रखने, कानून का पालन करने और ऐसे मामलों में प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप कर संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन