July 23, 2026
https://news4u36.in/dantewada-ex-sarpanch-wife-murder-affair-suspicion/
Advertisement Banner

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पूर्व सरपंच पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने कथित तौर पर उसकी गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को घर के पीछे फेंक दिया गया, जहां वह करीब छह दिन तक पड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय झुमकी कुंजाम अपने पति लक्ष्मण कुंजाम (36) के साथ रह रही थीं। लक्ष्मण पहले गांव का सरपंच रह चुका है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों दंतेवाड़ा के कतियाररास इलाके में रह रहे थे। पति को लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। उस समय आरोपी शराब के नशे में था। आरोप है कि उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया।

करीब छह दिन बाद जब शव से तेज बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की। घटना के बाद से आरोपी गांव से गायब था, जिससे पुलिस का शक उसी पर गया। तलाश के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक होने की बात स्वीकार करते हुए हत्या करना कबूल किया है। एएसपी आर.के. बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन