July 23, 2026
https://news4u36.in/harshad-chopra-calls-shivangi-joshi-sister-lock-upp-2/
Advertisement Banner

‘लॉक अप 2’ में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेता ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। शो में जब शिल्पा शिंदे ने दोनों को बार-बार “लव बर्ड्स” कहा, तो हर्षद ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए साफ किया कि उनके और शिवांगी के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह शिवांगी को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनकी मां को भी उन पर पूरा भरोसा है।

शिल्पा शिंदे से बहस के दौरान दिया जवाब

शो में बहस के दौरान हर्षद ने कहा, “शिवांगी की मम्मी मुझ पर भरोसा करती हैं। मैं उसका दोस्त हूं।” इस दौरान राम कपूर ने बीच में कहा कि यह भाई-बहन जैसा रिश्ता है। इसके बाद भी जब चर्चा जारी रही तो हर्षद ने साफ शब्दों में कहा कि वह शिवांगी से वैसा ही स्नेह रखते हैं जैसा अपनी बहन, मां और पिता से रखते हैं। उन्होंने सवाल भी किया कि क्या किसी ने कभी उन्हें और शिवांगी को ऐसा कुछ करते देखा है, जिससे इन अफवाहों को सही माना जाए।

सोशल मीडिया पर आईं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

हर्षद के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब हर्षद ने शिवांगी को “बहन जोन” कर दिया है, जबकि कुछ ने कहा कि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है।

शिवांगी की छवि को लेकर जताई चिंता

बातचीत के दौरान हर्षद ने यह भी कहा कि अब उनकी उम्र 43 साल हो चुकी है और शायद वह दोबारा शादी नहीं करना चाहते। वहीं, शिवांगी अभी युवा हैं और उनके बारे में इस तरह की अफवाहें उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने बताया कि शिवांगी का परिवार उन्हें अच्छी तरह जानता है और उनके परिवार ने ही उनसे शिवांगी का ख्याल रखने के लिए कहा था।

इस बयान के बाद ‘लॉक अप 2’ में हर्षद और शिवांगी के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर नई बहस शुरू हो गई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन