भक्ति के नाम पर बिछाया जाल, पुलिस छापे में खुली फर्जी साधु की गंदी दुनिया ।News4u36

भक्ति के नाम पर बिछाया जाल, पुलिस छापे में खुली फर्जी साधु की गंदी दुनिया

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ऐसे शख्स की करतूत सामने आई है, जिसने साधु का भेष बनाकर लोगों का भरोसा जीता और फिर उसी विश्वास का फायदा उठाकर गंभीर अपराधों को अंजाम दिया। सफेद कुर्ता-धोती पहनने और माथे पर तिलक लगाने वाला अभिषेक मिश्रा बाहर निकलते समय हमेशा “राधे-राधे” का जाप करता था, जिससे लोग उसे धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति समझते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिषेक मिश्रा को गोवर्धन पुलिस ने राधाकुंड स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वह युवतियों को नशे का आदी बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिषेक का व्यवहार सामान्य दिखाई देता था, लेकिन उसके घर पर अक्सर नए युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। लोगों को कई बार शक हुआ, लेकिन साधु जैसे वेशभूषा और धार्मिक छवि के कारण किसी ने खुलकर विरोध नहीं किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के संपर्क में दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के युवक-युवतियां थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पहले लोगों को गांजा और भांग जैसे नशे की लत लगाता था, फिर उनका शोषण करता था।

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मोबाइल में मिले फोटो और वीडियो के आधार पर संबंधित युवतियों से संपर्क कर बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन