छत्तीसगढ़: शराब खत्म होते ही भड़का पति, पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर ले ली जान

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब पार्टी के बाद हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव में पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी। जब शराब खत्म हो गई तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति परदेसी धनवार ने पत्नी अगहन बाई धनवार पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बीच-बचाव करने आए एक बुजुर्ग को भी आरोपी ने धक्का देकर पटक दिया। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि नशा उतरने के बाद आरोपी पत्नी के शव से लिपटकर रोने लगा। फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन