रायपुर: दोस्ती का खौफनाक अंत! शराब पार्टी के बहाने बुलाकर जिंदा जलाने का आरोप

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी रायपुर में 22 वर्षीय युवक की आग से झुलसने के सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर शराब पार्टी के बहाने बुलाकर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

परिजनों के अनुसार, मृतक मोहम्मद शाकिब को 12 जुलाई की शाम उसका स्कूल का दोस्त सोनू शराब पार्टी का बहाना बनाकर घर से ले गया। दोनों सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खाली मैदान पहुंचे, जहां किसी बात पर विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे शाकिब को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सात दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि शाकिब और सोनू के बीच पहले एक वाहन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद थी। उनका आरोप है कि सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाकिब को बुलाया और घटना को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि एक युवक ने फोन पर यह भी कहा था कि “मेरी गलती से वह जल गया।”

स्थानीय लोगों का दावा है कि शाकिब बाइक पर बैठा था, तभी उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मौत के बाद परिजनों ने सरस्वती नगर थाने पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन