July 20, 2026
बकरीद पोस्टर विवाद ने पकड़ा तूल, अमित जोगी की शिकायत पर FIR दर्ज
Advertisement Banner

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित बकरीद शुभकामना पोस्टर मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की शिकायत पर गौरेला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें अमित जोगी की तस्वीर के साथ बकरीद की शुभकामनाएं दिखाई गई थीं। आरोप है कि पोस्टर में गाय और बकरे की तस्वीर जोड़कर उसे विवादित बना दिया गया, जिससे मामला तूल पकड़ गया।

स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने इस पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और क्षेत्र में सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग भी की थी।

विवाद बढ़ने पर अमित जोगी ने खुद सामने आकर कहा कि यह पोस्टर फर्जी है। उनका कहना है कि उनके आधिकारिक अकाउंट से ऐसा कोई पोस्टर जारी नहीं किया गया था और किसी ने उनकी पुरानी ईद शुभकामना पोस्ट में छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने और इलाके का माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर दस्तावेज साझा करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम का गलत इस्तेमाल कर फर्जी पोस्ट फैलाया गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और IT एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब साइबर सेल पोस्टर के मूल स्रोत की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए पोस्ट बनाने और फैलाने वालों की पहचान की जा रही है, और दोषियों पर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन