महासमुंद में बड़ा एक्शन! DEO विजय लहरे निलंबित, विभाग में मची हलचल ।News4u36

महासमुंद में बड़ा एक्शन! DEO विजय लहरे निलंबित, विभाग में मची हलचल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ प्रश्नपत्र विवाद, लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ियों जैसे गंभीर आरोप सामने आए थे।

मामला 8 जनवरी 2026 का है, जब चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक आपत्तिजनक सवाल सामने आया था। सवाल में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम दिया गया था, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और विवाद खड़ा हो गया।

जांच में यह पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसे बांटने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी, लेकिन इस पूरे मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए शासन ने सख्त कदम उठाया।

शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबन के दौरान विजय लहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय तय किया गया है।

वहीं, अब बी.एल. देवांगन को महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन ने इस मामले को विभाग की छवि खराब करने वाला गंभीर कदाचार मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन