खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा! रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार श्रद्धालु घायल ।News4u36

खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा! रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार श्रद्धालु घायल

Mkyadu
2 Min Read

महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में चल रहे रोप-वे का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली में बैठे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

केबल टूटते ही नीचे आई ट्रॉली

घटना के वक्त ट्रॉली में कई श्रद्धालु सवार थे। अचानक केबल टूटने से ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

6 श्रद्धालु घायल, अस्पताल में इलाज जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 5 से 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें कुछ को हल्की तो कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

नवरात्रि के कारण थी भारी भीड़

चैत्र नवरात्रि के चलते मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। ऐसे समय में हुए इस हादसे ने लोगों को दहला दिया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

लापरवाही के आरोप, जांच के आदेश

स्थानीय लोगों ने रोप-वे की देखरेख और सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन