रायपुर: ‘News’ नाम वाला SI अभ्यर्थी आया सामने, वायरल विवाद पर दिया जवाब

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर (SI), सुबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम में ‘News’, ‘He Ram’, ‘Tufail’, ‘Bhakt Prahlad’, ‘Spacerani’ और ‘Manbas’ जैसे नाम सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर मेरिट लिस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

हालांकि, विवाद बढ़ने के बीच ‘हे राम’, ‘तुफैल’ और ‘न्यूज’ नाम वाले सफल अभ्यर्थी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि उनके दस्तावेजों और मार्कशीट में यही नाम दर्ज हैं, इसलिए आवेदन भी उसी नाम से किया गया। उनका कहना है कि नाम को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने मेहनत के दम पर परीक्षा पास की है।

वहीं, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भी सफाई जारी करते हुए कहा कि परिणाम में वही नाम प्रकाशित किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में स्वयं दर्ज किए थे। इन्हीं नामों के आधार पर प्रवेश पत्र जारी हुए, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण (PST) और प्रारंभिक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

आयोग ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। साथ ही कहा कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

बता दें कि 341 पदों के लिए 12 जुलाई 2026 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई थी। 4 अगस्त को घोषित परिणाम में 7,301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है, जो अक्टूबर में प्रस्तावित है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन