छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद! विधवा महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

पेंड्रा। जिले के खोडरी चौकी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। ग्राम रानीझाप में एक विधवा महिला को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

पीड़ित महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। करीब एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह विधवा हो गई। महिला का गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से प्रेम संबंध था। दोनों करीब तीन महीने पहले घर से भाग गए थे और मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रह रहे थे।

शुक्रवार को जब दोनों गांव लौटे, तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद महिला और हरि प्रसाद के परिजन खोडरी चौकी पहुंचे, जहां महिला ने हरि प्रसाद के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद सभी गांव लौट आए।

शुक्रवार रात को महिला और हरि प्रसाद ने गांव के भुल्लन गोंड़ के घर में शरण ली। लेकिन शनिवार सुबह करीब 10 बजे, हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, उसके भाई मनोज और यशोदा राठौर सहित अन्य लोग वहां पहुंचे।

आरोप है कि इन लोगों ने महिला को बुरी तरह पीटा, उसके कपड़े उतार दिए और उसे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला पर गोबर भी पोता और उसे पीटते हुए गांव के मुख्य मार्ग से काली मंदिर तक ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और ग्रामीण, जिनमें अमर सिंह धुर्वे और दशरथ विश्वकर्मा शामिल थे, मौके पर पहुंचे और महिला को किसी तरह बचाया। उन्होंने उसे कपड़े पहनाए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और घायल महिला को अपने साथ ले गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन