रायपुर: अमित बघेल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल (Amit Baghel) की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। महापुरुषों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में रविवार को रायपुर और दुर्ग में पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी।

सूत्रों के मुताबिक, अमित बघेल घर पर मौजूद नहीं थे और पीछे के रास्ते से फरार हो गए। उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

एसएसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा,
“थाना कोतवाली और देवेंद्रनगर में अमित बघेल और अन्य के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच जारी है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। सभी लोग सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।”

क्या है पूरा मामला?

26 अक्टूबर को रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना के बाद राज्यभर में तनाव फैल गया था। इसके बाद अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने महाराजा अग्रसेन, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति आपत्तिजनक बातें कही थीं।

इस बयान के बाद कई संगठनों और समुदायों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और अब उनकी गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।

चार राज्यों में दर्ज हुए केस

अमित बघेल के खिलाफ अब तक चार से अधिक राज्यों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन