June 27, 2026
रणबीर कपूर
Advertisement Banner

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के चलते चर्चा में है। फैंस भी अभिनेता के इस फिल्म को लेकर काफी एक्सिटेट हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

हाल ही में ‘एनिमल’ की टीम के द्वारा हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज के लिए एक इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर को निर्देशक एसएस राजामौली के पैर छूते हुए देखा जा सकता है।

राजामौली के पैर छूने पर रणबीर कपूर हो गए भारी ट्रोल

एनिमल की प्री-रिलीज इवेंट के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर रणबीर कपूर दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के पैर छू रहे हैं। लेकिन वीडियो के वायरल होते ही रणबीर कपूर को भयंकर ट्रोल होना पड़ गया।

कई फैंस तो वीडियो को लेकर अभिनेता का सपोर्ट कर रहें हैं, वहीं कुछ लोगो ने एक्टर को ट्रोल करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ा।

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद रणबीर की तारीफ करते हुए कहा है कि – रणबीर अपने से बड़ों का सम्मान करना भली भांति जानते हैं।

तो दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘रणबीर कपूर हीरो होने के साथ-साथ बड़े साफ दिल इंसान भी हैं।’

वहीं,कुछ ने अभिनेता को ट्रोल करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी, एक ने लिखा है, ‘पैसों के लिए ये लोग कुछ भी करने को तैयार हैं।’

दूसरे यूजर ने इसपर लिखा, ‘इसे मूवी चाहिए होगी, उसी की स्क्रिप्ट मांग रहा है।’

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल

बता दें, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टार्स यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को एंट्री मारने वाली है । वहीं रणबीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ से टकराएगी।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन