फिल्म शूटिंग में बवाल, ‘लापता लेडीज’ फेम सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर पर कराई FIR

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

फिल्म इंडस्ट्री में एक नया विवाद सामने आया है। ‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आए अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म निर्माता पुष्पेंद्र सिंह और अभिनेत्री प्रगति चौहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता का आरोप है कि फिल्म ‘पेड पालकी’ की शूटिंग के दौरान उन्हें न केवल मेहनताना नहीं दिया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट और धमकी जैसी घटनाएं भी हुईं।

मामला तब सुर्खियों में आया जब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने खुलकर अभिनेता के समर्थन का ऐलान किया। संगठन का दावा है कि मध्य प्रदेश के मैहर में शूटिंग के दौरान सतेंद्र सोनी और अभिनेता श्रीधर दुबे को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद 20 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के भुगतान और कार्यस्थल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। AICWA का कहना है कि अगर स्थापित कलाकार ऐसे आरोप लगा रहे हैं, तो छोटे कलाकार और तकनीशियन किन परिस्थितियों में काम करते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि सतेंद्र सोनी ‘डॉक्टर जी’, ‘बवाल’ और ‘रात अकेली है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता आमिर खान प्रोडक्शन की चर्चित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से मिली थी।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन