
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। अभिनेता ने झूठी खबरें और भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। Govinda Defamation Case के तहत जारी नोटिस में 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने का दावा करने की बात कही गई है।
दूसरी शादी की खबरों से शुरू हुआ विवाद
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के कुछ बयानों के बाद उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई थी। सुनीता ने राखी सावंत से बातचीत के दौरान गोविंदा की कथित दूसरी शादी को लेकर दावा किया था।
इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें और वीडियो वायरल होने लगे। इसी के बाद गोविंदा की ओर से कानूनी नोटिस जारी किया गया।
AI और डीपफेक कंटेंट पर भी चेतावनी
नोटिस में AI से बनाई गई तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो और डीपफेक सामग्री को लेकर भी चेतावनी दी गई है। गोविंदा की ओर से कहा गया है कि उनके नाम, आवाज और निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करने की अनुमति किसी को नहीं है।
ऐसा कंटेंट बनाने या शेयर करने वालों के खिलाफ मानहानि, निजता के उल्लंघन और साइबर कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
100 करोड़ तक हो सकता है दावा
नोटिस में कहा गया है कि गोविंदा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वालों से 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की मांग की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर अदालत से संपत्ति और बैंक खातों पर कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।
वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने दूसरी शादी की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल नहीं है और सुनीता आहूजा ही उनकी पत्नी हैं।
