June 22, 2026
dongargarh-navratri-special-train-railway-stopage
Advertisement Banner

डोंगरगढ़/रायपुर। नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन ने खास व्यवस्था की है। हर साल की तरह इस बार भी यात्रियों को राहत देने के लिए डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज

रेलवे ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन में ठहराव मिलेगा। इन ट्रेनों का स्टॉपेज 2 मिनट का होगा, जिससे भक्त आसानी से दर्शन के लिए डोंगरगढ़ उतर सकें।

इनमें शामिल प्रमुख ट्रेनें:

बिलासपुर – भगत की कोठी – बिलासपुर एक्सप्रेस

बिलासपुर – बीकानेर – बिलासपुर एक्सप्रेस

बिलासपुर – चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस

बिलासपुर – पुणे – बिलासपुर एक्सप्रेस

रायपुर – सिकंदराबाद – रायपुर एक्सप्रेस


यात्रियों के लिए मेमू ट्रेनों की सुविधा

नवरात्र पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का फैसला किया है। साथ ही, दो मेमू ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

हर साल मिलती है विशेष सुविधा

रेलवे प्रशासन हर साल नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव देता है। मां बम्लेश्वरी धाम में लाखों भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस बार भी यह व्यवस्था की गई है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन