रायपुर में भगवान गणेश की कार्टून प्रतिमा विवाद ।News4u36

रायपुर में भगवान गणेश की कार्टून प्रतिमा विवाद

Mkyadu
2 Min Read

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखे नगर में एक बड़ी विवादित घटना सामने आई है। सिन्धी युवा एकता गणेश उत्सव समिति ने भगवान श्री गणेश की मूल प्रतिमा के स्वरूप में छेड़छाड़ कर उसे कार्टून रूप में स्थापित किया। इसके साथ ही पंडाल में अश्लील और अशोभनीय फिल्मी गाने बजाकर नाच-गाना कार्यक्रम किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इस मामले में जगन्नाथ नगर रायपुर के खेमासागर हियाल ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह रामभक्त सेना रायपुर के प्रवक्ता हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिली। खेमासागर ने कहा कि पहले भी उन्होंने समिति से भगवान गणेश की प्रतिमा को मूल स्वरूप में स्थापित करने का आग्रह किया था, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।

उन्होंने आगे बताया कि 4 सितंबर को समिति ने पंडाल के सामने अश्लील गाने बजाकर सार्वजनिक रूप से नृत्य करवाया। खेमासागर अपने दोस्तों के साथ उस पंडाल पर गए थे और वहां इस अपमानजनक कार्य का विरोध किया।

पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सिन्धी युवा एकता गणेश उत्सव समिति के संचालक के खिलाफ धारा 299-BNS के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन