बिग बॉस 19: सलमान खान ने अमाल मलिक से पूछा – “सोने के लिए आए हो?

बिग बॉस 19 का ड्रामा अब हर हफ्ते नया मोड़ ले रहा है। पहले वीकेंड के वार में सलमान खान ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे को खरी-खरी सुनाई थी, तो अब दूसरे वीकेंड के वार में सलमान अमाल मलिक सहित कई प्रतियोगियों पर जमकर भड़के।

6 सितंबर को प्रसारित होने वाले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने अमाल मलिक से सख्त सवाल पूछे – “आप यहां किस मकसद से आए हो? सोने के लिए?” प्रोमो में सलमान मंच पर खड़े होकर अमाल की जमकर क्लास लगाते दिख रहे हैं, जबकि घरवाले जोर-जोर से हंसते हैं। अमाल खुद समझ जाते हैं कि यह क्लास उनके लिए दी जा रही है।

सलमान खान ने कहा –
“आज तक ऐसा कोई प्रतियोगी नहीं आया, जो दिन में इतना सोता हो। आप यहां असली अमाल मलिक को साबित करने नहीं आए थे क्या? जाग जाओ और रियलिटी को देखो।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी चर्चा में आ गईं –
“ये अमाल के अहंकार को तोड़ना जरूरी था।”
“लगता है बिग बॉस घर अमाल के फूफा का घर बन गया।”

सलमान खान ने फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा को भी लगाई फटकार

सलमान खान ने फरहाना और नेहल को फटकार लगाते हुए कहा कि दोनों ने फिजूल मुद्दा उठाकर अभिषेक बजाज पर हमला किया। सलमान ने साफ कहा कि अभिषेक ने माफी मांगी थी, पर दोनों ने विवाद को और बढ़ाया। सलमान ने कहा कि माफी मांगना एक समझदारी की बात है, इसे मुद्दा बनाकर घर में कलह नहीं फैलाई जानी चाहिए।

गौरव खन्ना और अशनूर कौर की भी क्लास

सलमान ने गौरव खन्ना को घर का सबसे सुस्त सदस्य कहा और अशनूर को उबाऊ करार दिया। गौरव से पूछा गया – “अगर आप खुद को घर का मुखिया मानते हो तो लड़ाई-झगड़ों पर अपनी राय क्यों नहीं रखते?” सलमान की ये बातें दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाली हैं।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस 19 से कौन होगा पहला बेघर होने वाला प्रतियोगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन