पूर्व पति की दूसरी शादी के बीच उर्मिला का पोस्ट, ‘मुझे वफादारी पसंद’

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

उर्मिला मातोंडकर के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अचानक लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, उनके एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने अपनी दूसरी पत्नी निधा भट्ट के साथ रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद उर्मिला ने प्यार, वफादारी और समय को लेकर एक पोस्ट किया। अब सोशल मीडिया यूजर्स दोनों पोस्ट को आपस में जोड़कर देख रहे हैं।

उर्मिला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मुझे प्यार, वफादारी और समय जैसी कीमती चीजें पसंद हैं।” उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया। इसी वजह से यह साफ नहीं है कि उनका पोस्ट किसके लिए था, लेकिन इसके समय को देखते हुए लोग इसे मोहसिन की नई शादी से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं।

वहीं, मोहसिन ने अपनी रिसेप्शन की तस्वीरों के साथ पत्नी निधा के लिए बेहद प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने निधा को अपनी जिंदगी का घर, सुकून और हर दिन का खास हिस्सा बताया। उन्होंने पत्नी के साथ हमेशा खड़े रहने और उनका ख्याल रखने की बात भी कही।

मोहसिन ने जून में अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने नई जिंदगी और नए रिश्ते को लेकर भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने निधा को अपनी जिंदगी में आई रोशनी बताते हुए उनके लिए शुक्रिया भी जताया था।

2016 में हुई थी उर्मिला-मोहसिन की शादी

उर्मिला और मोहसिन ने 4 फरवरी 2016 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2014 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। करीब आठ साल बाद दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आईं। सितंबर 2024 में उर्मिला के मुंबई की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल करने की खबर सामने आई थी।

अब मोहसिन की दूसरी शादी और उर्मिला के पोस्ट का समय एक साथ सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन