
Abhishek Porel Arrest: कोलकाता। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पोरेल पर शादी का वादा कर दुष्कर्म करने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, पोरेल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जुड़ी जांच भी शुरू की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह पोरेल के साथ करीब तीन साल से रिश्ते में थी। महिला के मुताबिक, इसी दौरान शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और पोरेल ने शादी से इनकार कर दिया। महिला ने मारपीट और धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
मामले में पोरेल की ओर से आरोपों से इनकार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की न्यायिक प्रक्रिया के तहत जांच होनी बाकी है।
अभिषेक पोरेल बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। वह विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं।
