
बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक इवेंट में अचानक ऐसी घटना हुई, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। 8 अगस्त को एक महिला फैन उनके पास सेल्फी लेने पहुंची थी। निकिता ने मुस्कुराते हुए उसके साथ फोटो खिंचवाई, लेकिन इसके बाद फैन ने अचानक उन्हें किस कर दिया।
पहले गाल पर किया किस
रेड कार्पेट पर निकिता पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं। इसी दौरान महिला फैन उनके पास आई और सेल्फी लेने लगी। फोटो खिंचवाते समय फैन ने पहले निकिता के गाल पर किस किया।
अचानक लिप्स पर किया किस
इसके तुरंत बाद महिला ने निकिता को अपनी ओर खींचा और उनके होंठों पर किस कर दिया। घटना अचानक होने के कारण निकिता कुछ पल के लिए हैरान रह गईं। वायरल वीडियो में वह इस हरकत के बाद असहज दिखाई देती हैं।
निकिता ने खुद को किया दूर
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस के बाद निकिता तुरंत अपने होंठों पर हाथ रखती हैं और महिला फैन को खुद से दूर करने की कोशिश करती हैं। इसके बाद फैन दोबारा उनके गाल पर किस करके वहां से चली जाती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कौन हैं निकिता रावल?
निकिता रावल बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में अनिल कपूर और शेफाली शाह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वह ‘मिस्टर हॉट मिस्टर कूल’, ‘द हीरो- अभिमन्यु’, ‘अम्मा की बोली’, ‘गरम मसाला’ और ‘क्यूट कमीना’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो निकिता जल्द ही ‘रोटी कपड़ा और रोमांस’ में नजर आएंगी। फिल्म में अरशद वारसी और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
