जडेजा ने की कुलदीप यादव की नकल, हंसते-हंसते लोटपोट हुए गौतम गंभीर

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते नजर आ रहे हैं। जडेजा की इस मिमिक्री को देखकर टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी। इसी दौरान ड्रेसिंग रूम में जडेजा ने कुलदीप के अंदाज में गेंदबाजी एक्शन की नकल शुरू कर दी। उन्होंने कुलदीप के एक्शन को हूबहू कॉपी करते हुए गंभीर से कुछ कहा, जिसके बाद कोच जोर-जोर से हंसने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैच में जडेजा का प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की पहली पारी में 2 विकेट लेने के अलावा 117 गेंदों पर 63 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे। वहीं, कुलदीप यादव ने भी पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में उन्होंने 15 गेंदों पर 1 रन बनाया और रिटायर हो गए।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य