एल्विश यादव के गुरुग्राम घर पर फायरिंग : Elvish Yadav firing ।News4u36

एल्विश यादव के गुरुग्राम घर पर फायरिंग : Elvish Yadav firing

Mkyadu
2 Min Read

Elvish Yadav firing: गुरुग्राम। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे बदमाशों ने घर पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं।

Elvish Yadav firing घटना कैसे हुई?

फायरिंग गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित एल्विश के घर पर हुई।

घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, केवल उनका केयरटेकर था।

केयरटेकर ने ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को मौके से 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग के सबूत मिले हैं।


बदमाश बाइक से आए

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, 3 बदमाश बाइक से पहुंचे थे, जिनमें से 2 ने गोलीबारी की। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एल्विश ने शिकायत दर्ज नहीं कराई

पुलिस का कहना है कि अब तक एल्विश यादव की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह फायरिंग किसी तरह की चेतावनी हो सकती है।

फैंस की चिंता बढ़ी

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक एल्विश या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हाल ही में अन्य सेलेब्स पर भी हमले

इससे पहले गायक फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी। वहीं, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे Caps Café पर दो बार गोलियां चलाई गई थीं। पहली बार की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाड्डी ने ली थी और दूसरी बार गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन