छत्तीसगढ़: भगवान से नाराज युवक 10 मंदिरों में करने लगा चोरी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने भगवान से नाराज होकर लगातार मंदिरों की दान पेटियों में चोरी की। आरोपी का नाम यशवंत उपाध्याय है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान था। इलाज और तनाव के चलते उसका भगवान पर से विश्वास उठ गया और गुस्से में उसने चोरी की राह पकड़ ली।

ऐसे करता था चोरी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी करने से पहले मंदिर की रेकी करता था। फिर अपनी जूपीटर स्कूटी से मंदिर के पास पहुंचता और कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी कर देता। इसके बाद कपड़े बदलकर पैदल मंदिर जाता, ताला तोड़कर दान पेटी से पैसा निकालता और वापस स्कूटी तक लौट आता।
उसकी सबसे बड़ी चालाकी यह थी कि वह बार-बार कपड़े बदलता था, जिससे सीसीटीवी फुटेज में पहचान करना मुश्किल हो जाता था। चोरी के बाद मुख्य सड़क की बजाय वह गली-मोहल्लों से भागता ताकि कैमरों में न दिखे।

कैमरों ने खोली पोल

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में शहर के नागरिकों द्वारा लगाए गए हाई क्वालिटी कैमरों की बड़ी भूमिका रही। इन्हीं फुटेज की मदद से उसकी पहचान हो पाई और गिरफ्तारी की गई।

10 मंदिरों में की चोरी

अब तक आरोपी ने 10 मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है। इनमें नेवई थाना क्षेत्र के 2, सुपेला के 3, पद्मनाभपुर के 1, भिलाई भट्ठी के 2 और भिलाई नगर के 1 मामले शामिल हैं।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यशवंत उपाध्याय पहले भी जेल जा चुका है। साल 2011-12 में वह मारपीट के एक मामले में जेल गया था। वहीं उसकी मुलाकात अन्य अपराधियों से हुई और वहीं से चोरी की आदत पड़ी। जेल से बाहर आने के बाद 2012 में उसने मंदिरों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन