June 21, 2026
बलरामपुर: बछड़े की हत्या कर मांस बांटा, चार ग्रामीण गिरफ्तार
Advertisement Banner

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अवैध रूप से मवेशी की हत्या का मामला सामने आया है। चार ग्रामीणों ने मिलकर एक बछड़े को जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी और फिर उसका मांस आपस में बांट लिया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला ग्राम पंचायत सेवारी का है। मवेशी के मालिक ने जब अपने बछड़े को गायब पाया तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बाद में गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी कि चार लोग बछड़े को जंगल की ओर ले जाते देखे गए थे।

राजपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और संदेह के आधार पर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार और मवेशी के अवशेष भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन