IPS रॉबिंसन गुड़िया बने नारायणपुर के नए SP

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले को नया पुलिस अधीक्षक (SP) मिल गया है। 2020 बैच के IPS अधिकारी रॉबिंसन गुड़िया ने जिले के 23वें SP के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वे यहीं ASP नक्सल ऑपरेशन के पद पर कार्यरत थे।

रॉबिंसन गुड़िया ने 15 फरवरी 2024 से नारायणपुर में ASP के तौर पर नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभाला था। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए अब उन्हें जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है। नारायणपुर जैसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाके में पहले से तैनात रहने के कारण उन्हें यहां की भौगोलिक और सुरक्षा चुनौतियों की अच्छी समझ है।

पूर्व SP प्रभात कुमार का ट्रांसफर पुलिस मुख्यालय रायपुर के विशेष आसूचना शाखा में किया गया है। उन्होंने ही रॉबिंसन गुड़िया को SP पद का चार्ज सौंपा।

नारायणपुर जिला, खासकर अबूझमाड़ क्षेत्र, नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि रॉबिंसन गुड़िया की नियुक्ति को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। वे अब मिशन 2026 के तहत नक्सलवाद से जिले को आज़ाद कराने पर फोकस करेंगे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन