कवर्धा: पेड़ पर चढ़कर डाली काट रहा था ग्रामीण, हाईवोल्टेज तार से छूते ही मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

कवर्धा जिले में पेड़ की डाली काटते समय 33 केवी हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा बैजलपुर चौकी क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान ग्राम कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रामकुमार कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास पेड़ की डाली छांटने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान काटी गई डाली पास से गुजर रहे 33 केवी बिजली तार पर जा गिरी। तार के संपर्क में आने से रामकुमार करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

स्थानीय लोगों के अनुसार, रामकुमार परिवार में कमाने वाला मुख्य व्यक्ति था। उसके परिवार में तीन छोटी बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन