जगदलपुर: नर्सिंग कॉलेज में शिव मंदिर हटाने पर हंगामा, छात्राएं भूख हड़ताल पर

जगदलपुर। महारानी अस्पताल के पीछे स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को धार्मिक आस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कॉलेज परिसर से शिव मंदिर हटाने के विरोध में नर्सिंग छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और भूख हड़ताल पर बैठ गईं।

छात्राओं की मांग थी कि जब तक भगवान शिव की प्रतिमा को वापस उसी स्थान पर नहीं स्थापित किया जाता, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी। कई घंटों तक चले विवाद और विरोध के बाद आखिरकार कॉलेज प्रबंधन को झुकना पड़ा और फैसला वापस लेना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत तब हुई जब कॉलेज में धार्मिक विषय को लेकर दो विशेष धर्म की छात्राओं और एक हिंदू छात्रा के बीच बहस हो गई। इस बहस के बाद कॉलेज की प्राचार्या ने माहौल शांत करने के उद्देश्य से शिव मंदिर हटवाने का फैसला किया और प्रतिमा को परिसर के दूसरे हिस्से में शिफ्ट कर दिया।

जैसे ही इसकी जानकारी अन्य छात्राओं को लगी, वे नाराज हो गईं और एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आखिरकार छात्राओं की मांगों को मानते हुए भगवान शिव की प्रतिमा को फिर से पहले वाले स्थान पर स्थापित कर दिया गया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन