क्रिकेटर युवराज सिंह की मां से ब्लैकमेलिंग के जरिए मांगे 40 लाख रुपये, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर महिला... ।News4u36

क्रिकेटर युवराज सिंह की मां से ब्लैकमेलिंग के जरिए मांगे 40 लाख रुपये, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर महिला…

Mkyadu
3 Min Read

Blackmailed-Yuvraj-Singh's-mother-and-asked-for-Rs40-lakh

 भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह अपने धाकड़ बल्लेबाजी और हरफनमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भारत को कई अहम मैचों में शानदार जीत दिलाई है, अक्सर अपने खेल को लेकर सुर्खियों में रहने वाले युवराज सिंह,इस बार अपनी फैमिली के साथ हुई धोखाधड़ी के चलते चर्चा में है।

दरअसल, क्रिकेटर के परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है, जहां युवराज की मां को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे की मांग की गई थी,अब बीते मंगलवार पुलिस ने उस ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, ठगी करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि युवराज के परिवार की परिचित ही थी, युवराज की मां शबनम सिंह के द्वारा केस दर्ज कराया गया है जिसके अनुसार, साल 2022 में युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की देखरेख करने के लिए, परिवार ने हेमा कौशिक नाम की एक महिला को काम पे रखा हुआ था,जोरावर सिंह पिछले काफी समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे।

हालांकि, महिला अनुभवी नहीं थी,जिसकी वजह से उनको 20 दिनों में ही काम से बाहर कर दिया गया. लेकिन हेमा कौशिक ने मई माह से युवराज के परिवार को झूठे केस में फंसाने और उन्हें बदनाम करने की धमकी देते हुए, मैसेज भेजना और कॉल करना शुरू कर दिया, साथ ही उनसे 40 लाख रुपये मांगते हुए ब्लैकमेल करने की कोशिश की. 

शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और प्लान बनाकर, उस ठगी करने वाली महिला को युवराज सिंह की मां से 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया.

खबर के मुताबिक, हेमाकौशिक ने 19 जुलाई को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए युवराज की मां को धमकी दी थी. आरोपी महिला ने धमकी देते हुए कहा था कि वह उनकी पूरी फैमिली के खिलाफ 23 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज करा देगी. 

ऐसा न करने के लिए उसने युवराज की मां को 40 लाख रुपये की मांग रखी . इसके जवाब में युवराज की मां शबनम सिंह ने कहा कि रकम बहुत बड़ी है,इसका इंतजाम करने में थोड़ा समय लग जाएगा.इस प्रकार तय हुआ की सोमवार तक पांच लाख रुपये देने है.

बस फिर क्या था जैसे ही महिला मंगलवार को ब्लैकमेल के पैसे लेने पहुंची, तो पुलिस ने उसी समय उसे धर दबोचा।

हालांकि, कुछ समय बाद आरोपी महिला जमानत पर रिहा हो गई,लेकिन उसपर अवैध वसूली जैसी कई धाराओं में FIR दर्ज हुई है. 

Share this Article
Leave a comment
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन