14वीं बार पैरोल पर बाहर आया राम रहीम ।News4u36

14वीं बार पैरोल पर बाहर आया राम रहीम

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रोहतक। रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह वह 14वीं बार रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है।

सुबह 7 बजे उसे लेने के लिए हनीप्रीत, डेरा चेयरमैन दान सिंह, आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू दो गाड़ियों में पहुंचे। इसके बाद राम रहीम को लेकर सिरसा डेरा रवाना हो गए।

15 अगस्त को है राम रहीम का जन्मदिन

राम रहीम रक्षाबंधन का पर्व सिरसा डेरे में मनाएगा। 15 अगस्त को उसका जन्मदिन है, जिसे वह बाहर रहकर मनाएगा। इस बार भी उसके जन्मदिन और त्योहार पर जेल से बाहर आने पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इससे पहले 9 अप्रैल को उसे 21 दिन की फरलो और जनवरी 2025 में दिल्ली चुनाव के दौरान 30 दिन की पैरोल दी गई थी।

2017 में सजा के बाद अब तक 14 बार मिली पैरोल/फरलो

2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से राम रहीम को अब तक 13 बार पैरोल या फरलो मिल चुकी है। ये रहीं कुछ प्रमुख तारीखें:

अक्टूबर 2020: 1 दिन

मई 2021: 1 दिन

फरवरी 2022: 21 दिन

जून 2022: 1 महीना

अक्टूबर 2022: 40 दिन

नवंबर 2023: 29 दिन

जनवरी 2024: 60 दिन

जनवरी 2025: 30 दिन

अप्रैल 2025: 21 दिन

अगस्त 2025: 40 दिन (वर्तमान पैरोल)

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन