June 25, 2026
Advertisement Banner

यूपी के बरेली जिले से SDM ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स मुर्गा बना एसडीएम ऑफिस में बैठा हुआ है. वह शख्स फरियादी बनकर गया था, मगर, SDM साहब ने तो प्रार्थना पत्र फेंक उसे मुर्गा ही बना दिया।

वायरल वीडियो यूपी के बरेली जिले में मीरगंज थाना क्षेत्र के SDM ऑफिस का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति मुर्गा बना हुआ एसडीएम ऑफिस में अपनी बात कह रहा है. साफ तौर पर ये नजर भी आ रहा है की मीरगंज के SDM उदित पवार के पीछे बोर्ड पर उप जिलाअधिकारी का पद भी अंकित है.

 वीडियो के सामने आते ही नया विवाद छिड़ गया है.कहा जा रहा है कि कुछ ग्रामीण श्मशान भूमि संबंधित अपनी मांग लेकर SDM कार्यालय पहुंचे थे.लेकिन,उनके प्रार्थना पत्र को फेंक  एसडीएम ने गांव के ही व्यक्ति को मुर्गा बनने का दंड दे दिया।

शिकायत पत्र में ये थी लोगो की मांग

फरियादी बन पहुंचे गांव वालों की मांग थी कि गांव में दो धर्मों के लोग रहते हैं. गांव में कोई श्मशान घाट की व्यवस्था भी नहीं है. कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा श्मशान घाट की जमीन को कब्रिस्तान के नाम पर हथिया लिया गया है. ऐसे में उनकी मांग थी कि जिला प्रशासन उनके लिए श्मशान घाट हेतु जमीन की उचित व्यवस्था करे.जमीन की परेशानी के चलते उन्हें अंतिम संस्कार करने में कई परेशानी होती है. 

एसडीएम ने इसे बताया झूठ

वायरल वीडियो पर SDM ने कहा, अपने चेंबर में जब मैं कोर्ट से लौटा तब मंडनपुर गांव के कुछ ग्रामीण आए. उसी में से एक व्यक्ति आते ही मुर्गा बन मेरे सामने बैठ गया. मैंने उससे बोला भी ऐसा क्यों कर रहे हो.उसके साथ आए बाकी लोगो से उसे उठाने भी कहा।

 इसी दौरान एक शख्स ने वीडियो बना लिया. मुझे इसका जब तक कुछ पता लगता उससे पहले ही वह वीडियो बनाकर वहां से चला गया. इसके बाद मैंने उनकी फरियाद (शिकायत) भी सुनी और मामले के हल के लिए लेखपाल को भी बोला.आदमी को मुर्गा बनाए जाने का ये जो आरोप लग रहा वो गलत है. 

पीड़ित व्यक्ति ने क्या कहा

वीडियो में मुर्गा बने दिख रहे ग्रामीण पप्पू ने बताया, मैं श्मशान भूमि के बारे पता करने SDM कार्यालय पहुंचा था. उन्हें मैने प्रमाण पत्र भी दिया था. इतने में SDM साहब ने मुझे मुर्गा बना दिया. उन्होंने मुझे मुर्गा क्यों बनाया जब इसका कारण पूछा तो वो अपशब्द कहने लगे. 

मैंने जब इस पर कहा कि मैं पिछले दो बार और आपके पास आ चूहा हूं.फिर भी मुझे इंसाफ नहीं मिला इसी कारण अब तीसरी बार आया हूं.और जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा,मैं ऐसे ही मुर्गा बना रहूंगा. तो वह बोलने लगे कि कागजों में तो कब्रितान दर्ज है, श्मशान भूमि नहीं, तुम नाटक कर रहे हो. . कोई न्याय नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन