छत्तीसगढ़: शक ने छीना पति का चैन, आधी रात पत्नी को आग के हवाले कर हुआ फरार

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी के कथित प्रेम संबंध के शक में उसे जिंदा जलाने की कोशिश कर दी। घटना में महिला किसी तरह गई , जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 22 जून की रात करीब 2:30 बजे हुई। पीड़िता की पहचान 45 वर्षीय मोंगरा बाई यादव और आरोपी की पहचान उसके पति जनीराम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को करीब 30 साल हो चुके हैं और उनके चार बच्चे हैं।

परिजनों के मुताबिक, जनीराम अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। घटना वाली रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई थी।

आरोप है कि देर रात जनीराम ने पहले बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और फिर सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही महिला चीखने लगी, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन