June 24, 2026
तखतपुर में महिला और 3 बच्चों के गायब होने से हड़कंप, थाने पहुंचा समाज
Advertisement Banner

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों सहित रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मामले को लेकर इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सावाडबरा निवासी महिला 4 मई को अपने तीन बच्चों के साथ बहन के घर बिलासपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर तखतपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन पांच दिन गुजर जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजन और समाज के लोग नाराज नजर आ रहे हैं।

इसी को लेकर कलार समाज के पदाधिकारी और समाज प्रमुख तखतपुर थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी विवेक पांडेय से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने पुलिस जांच की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने दिन बाद भी महिला और बच्चों का पता नहीं चलना चिंता का विषय है।

समाज प्रमुखों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द महिला और बच्चों को खोजने की मांग की है। वहीं महिला और उसके बच्चों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि महिला और बच्चों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन