June 22, 2026
https://news4u36.in/wife-planned-husband-murder-in-simga/
Advertisement Banner

बलौदाबाजार। पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है, जहां 26 वर्षीय निशा कुंभकार ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक, उमाशंकर कुंभकार (36) निवासी भवानी नगर, सिमगा की शादी करीब 9 महीने पहले निशा कुंभकार से हुई थी। शादी से पहले ही निशा का किसी और युवक से प्रेम संबंध था। शादी के बाद जब मिलने-जुलने में दिक्कतें आने लगीं, तब दोनों ने मिलकर उमाशंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

योजना के तहत, 25 अक्टूबर की शाम निशा ने अपने प्रेमी को फोन कर सिमगा बुलाया और बहाने से पति को बेमेतरा पुराने पुल के पास भेज दिया। वहां पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी ने धारदार हथियार से उमाशंकर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109, 61(2)(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की और निशा कुंभकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने निशा को 26 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, फरार प्रेमी की तलाश जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन