मौत के बाद किया गया पोस्ट बना रहस्य, कौन थीं साध्वी प्रेम बाईसा?

राजस्थान की जानी-मानी कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की अचानक हुई मौत अब रहस्य बनती जा रही है।
उनकी मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से किया गया एक पोस्ट सामने आया, जिसके बाद मामला और भी संदेहास्पद हो गया है।

संदिग्ध हालात में हुई मौत

बुधवार शाम करीब 5:45 बजे, प्रेम बाईसा को उनके पिता और एक अन्य व्यक्ति बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद समर्थकों में गुस्सा फैल गया।
लोगों ने जोधपुर के साधना कुटीर आश्रम के बाहर जमा होकर जांच की मांग की।
वहीं, साध्वी के पिता का कहना है कि उनकी मौत गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हुई।

CBI जांच की मांग

आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों और अनुयायियों ने इस मामले में CBI जांच की मांग की है।
समर्थकों का कहना है कि मौत के पीछे सच्चाई सामने आनी चाहिए।

मौत के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाया शक

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक पोस्ट किया गया।
इस पोस्ट में उन्होंने सनातन धर्म के लिए जीवन समर्पित करने और न्याय मिलने की उम्मीद जताई थी।

कहां की रहने वाली थीं प्रेम बाईसा?

मूल रूप से बालोतरा जिले के परेऊ गांव की रहने वाली

पिता विरमनाथ ट्रक ड्राइवर

मां साधारण गृहणी थीं, जिनका निधन हो चुका है


मां की मौत के बाद पिता उन्हें जोधपुर के गुरुकृपा आश्रम ले गए,
जहां उन्होंने संतों के सानिध्य में कथा वाचन और भजन सीखा।

अलग आश्रम की स्थापना

मशहूर होने के बाद प्रेम बाईसा ने गुरुकृपा आश्रम छोड़कर
पाल रोड, जोधपुर पर साधना कुटीर आश्रम बनाया।
इस आश्रम के उद्घाटन में बाबा रामदेव समेत कई संत शामिल हुए थे।

उन्होंने अपने गांव परेऊ में भी एक आश्रम बनाया,
जहां कथा और धार्मिक कार्यक्रम होते थे।

6 महीने पुराना विवाद भी आया सामने

गांव में जमीन विवाद को लेकर परिजनों से अनबन

इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी

6 महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था

वीडियो में पिता से गले मिलने पर आपत्तिजनक सवाल उठे

इस पर साध्वी ने कड़ा विरोध जताया था

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन