June 22, 2026
https://news4u36.in/ghaziabad-three-minor-sisters-suicide/
Advertisement Banner

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तीनों बहनों को मोबाइल पर कोरियाई (कोरियन) ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। घरवाले उन्हें गेम खेलने से मना करते थे, इसी बात को लेकर तनाव की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कोरोना के बाद छोड़ी थी पढ़ाई


मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। तीनों चेतन की बेटियां थीं, जो अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों के साथ सोसायटी में रहते थे। परिवार के अनुसार, कोरोना काल के बाद से ही तीनों बहनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी और ज्यादातर समय मोबाइल गेम खेलती थीं। उनका छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

रात में सोया था परिवार, खिड़की से लगाई छलांग


परिवार के सभी लोग रात में सो रहे थे। इसी दौरान तीनों बहनें घर की खिड़की से कूद गईं। चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और करीब तीन साल से भारत सिटी में रह रहे थे। इससे पहले परिवार दिल्ली में रहता था।

किस गेम की लत थी? पुलिस जांच में जुटी


पुलिस ने तीनों बहनों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे टास्क बेस्ड कोरियन गेमिंग एप खेलती थीं। मौके से कुछ हाथ से लिखे कागज भी मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

नोट: यह घटना बेहद संवेदनशील है। बच्चों के मोबाइल और ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना और समय पर संवाद करना बहुत जरूरी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन